एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जयपुर सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य की राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में मौसम फिर बदल गया है जहां बीते चौबीस घंटे में बूंदाबांदी व बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जयपुर सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश

जयपुर, चार फरवरी राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य की राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में मौसम फिर बदल गया है जहां बीते चौबीस घंटे में बूंदाबांदी व बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों में सोमवार रात से मौसम बदल गया और जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे तथा बूंदाबांदी हुई।

इसके अनुसार इस दौरान अजमेर में 3.4 मिलीमीटर, धौलपुर के बसेड़ी में 2.0 मिलीमीटर, जयपुर के फागी तथा सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसी तरह चूरू में अनेक जगह बूंदाबांदी हुई।

आईएमडी के अनुसार बीते चौबीस घंटे में निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 6.7 डिग्री, लूणकरणसर में 7.0 डिग्री, जैसलमेर में 8.4 डिग्री, अलवर में 8.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.9 डिग्री, बीकानेर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).