देश की खबरें | मुंबई में बुजुर्ग महिला को कार से कुचलने के बाद वाहन चालक ने किया नेकी का ढोंग, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में पिछले सप्ताह 73 साल की बुजुर्ग महिला को कार से कुचलने के बाद खुद को भला मानस साबित करने के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाने और घटना को महज दुघर्टना साबित करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 सितंबर मुंबई में पिछले सप्ताह 73 साल की बुजुर्ग महिला को कार से कुचलने के बाद खुद को भला मानस साबित करने के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाने और घटना को महज दुघर्टना साबित करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मध्य मुंबई के सियोन में मंदिर जाने के लिए निकलीं पुष्पा धनजी केनी (73) को सड़क पार करने के दौरान एक कार ने टक्कर मार दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस्माल अंसारी ने दावा किया कि 10 सितंबर को सड़क पार करते हुए महिला अचानक बेहोश हो गयीं और उसकी गाड़ी के सामने गिर गयीं।

उन्होंने बताया कि (चालक की) गलती सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्थापित हुई है।

अधिकारी ने बताया कि केनी को अपनी कार से टक्कर मारने के बाद अंसारी ने बुजुर्ग महिला मोबाइल से उनकी बेटी को कॉल किया और बताया कि चक्कर आने के बाद वह सड़क पर गिर गयी थीं और वह उन्हें सियोन अस्पताल ले जा रहा है। केनी की बेटी मध्य रेलवे में मुख्य बुकिंग लिपिक है।

अधिकारी के अनुसार, अंसारी ने केनी की बेटी से अस्पताल पहुंचने को कहा और जब वह अस्पताल पहुंची तब उसने उसकी मां को समय से मदद पहुंचाने को लेकर अंसारी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने बताया कि लेकिन अगले ही दिन इलाज के दौरान केनी की मौत हेा गयी और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सियोन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब संबंधित इलाके का पिछले शनिवार का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तब पता चला कि बुजुर्ग महिला केनी को अंसारी ने अपनी कार से टक्कर मारी थी।

अधिकारी ने यह फुटेज केनी के बेटे और कार चालक को भी दिखाया।

पुलिस के अनुसार, केनी के बेटे से मिली तहरीर के आधार पर सियोन थाना पुलिस ने अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान