एजेंसी न्यूज

मप्र के स्वास्थ्य विभाग के चालक की कोरोना वायरस से मौत, 50 लाख के मुआवजे की मांग

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण इकाई में पदस्थ 60 वर्षीय चालक ने यहां शासकीय मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में इलाज के दौरान रविवार की देर रात दम तोड़ा।

मप्र के स्वास्थ्य विभाग के चालक की कोरोना वायरस से मौत, 50 लाख के मुआवजे की मांग
जमात

इंदौर, 18 मई मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के 60 वर्षीय चालक की कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान यहां रविवार देर रात मौत हो गयी। वह झाबुआ में पदस्थ था और यह इस आदिवासी बहुल जिले के किसी मरीज की कोविड-19 से पहली मौत है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण इकाई में पदस्थ 60 वर्षीय चालक ने यहां शासकीय मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में इलाज के दौरान रविवार की देर रात दम तोड़ा।

झाबुआ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बीएस बारिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का चालक छह मई को कुछ टीका लेने इंदौर आया था जो देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है।

सीएमएचओ के मुताबिक इंदौर से लौटने के बाद उसकी की तबीयत बिगड़ी और 10 मई को आयी जांच रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। गंभीर हालत के मद्देनजर उसे 11 मई को इंदौर के एमआरटीबी चिकित्सालय भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया, "कोविड-19 का यह मरीज उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हार्निया से पहले ही जूझ रहा था। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचायी जा सकी। यह हमारे जिले के किसी मरीज की कोविड-19 से पहली मौत है।"

बारिया ने बताया कि सूबे के पश्चिमी हिस्से में स्थित झाबुआ जिले में अब तक कोविड-19 के 11 मरीज मिले हैं।

इस बीच, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मांग की कि ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से संक्रमित हुए कर्मचारी के शोक में डूबे परिवार को प्रदेश सरकार द्वारा 50 लाख रुपये का मुआवजा जल्द से जल्द प्रदान किया जाना चाहिये।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).