एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बीस लाख रुपये की लूट की फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप में चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में 20 लाख रुपये की लूट की फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप में एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में बीस लाख रुपये की लूट की फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप में चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 19 मार्च दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में 20 लाख रुपये की लूट की फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप में एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पवन कुमार (24) के रूप में की गई है जो रोहिणी में रहता है और मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को, अनाज व्यवसायी सुशील अग्रवाल नामक व्यक्ति ने पुलिस में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार अग्रवाल ने शिकायत में कहा कि उसने बुधवार को अपने वाहन चालक कुमार को 20 लाख रुपये दिए थे और यह रकम नेताजी सुभाष प्लेस स्थित एक रिश्तेदार तक पहुंचाने को कहा।

पुलिस के अनुसार, अग्रवाल ने बताया कि कार का टायर पंक्चर हो गया था, जिसकी मरम्मत कुमार हिंदू राव अस्पताल के पास करवा रहा था कि इसी दौरान कुछ लुटेरों ने कार से पैसों का बैग छीन लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने कुमार से पूछताछ की और उसके बयानों में एकरूपता नहीं पाई गई और वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि लगातार पूछताछ से कुमार टूट गया और उसने रुपये चोरी करने की साजिश का खुलासा कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके किराये के घर से पैसा बरामद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).