देश की खबरें | बंगाल में 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पेयजल का कनेक्शन: मंत्री पुलक रॉय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) मंत्री पुलक रॉय ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि सरकार 2024 तक राज्य के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने वाली है।

कोलकाता, 23 अगस्त पश्चिम बंगाल के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) मंत्री पुलक रॉय ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि सरकार 2024 तक राज्य के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने वाली है।

रॉय ने कहा कि राज्य में जल जीवन मिशन योजना के तहत वर्ष 2023 में 62 लाख से अधिक परिवारों को पानी के कनेक्शन दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मार्च 2024 तक ग्रामीण इलाकों के हर परिवार को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि जल की गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य सरकार के पास 144 प्रयोगशालाएं हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए पीएचई विभाग और पंचायतें मिलकर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस योजना की लागत का 50 प्रतिशत केंद्र सरकार वहन करती है, जबकि शेष राशि की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। इसके अलावा, राज्य सरकार उन निर्माणों की रखरखाव की लागत का भी वहन करती है जो योजना के लिए बनाए गए हैं।

उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा, राज्य के 296 चाय बागानों में से 103 को वर्ष 2023 में पानी का कनेक्शन दे दिया जाएगा, जबकि शेष को अगले वर्ष तक कनेक्शन मिल जाएगा।

रॉय ने कहा कि लोगों को अनधिकृत जल कनेक्शन लेने से रोकने के लिए जागरूकता पैदा करनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\