देश की खबरें | डीआरआई ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 43 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया, आठ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने म्यामां से तस्करी कर भारत लाए गए 43 करोड़ रुपये का सोना जब्त कर इस सिलसिले में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने म्यामां से तस्करी कर भारत लाए गए 43 करोड़ रुपये का सोना जब्त कर इस सिलसिले में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 83.6 किलोग्राम वजन के सोने की 504 छड़ें आरोपियों से बरामद की गई हैं, जो महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े | Unlock 4 Guidelines: अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी, मेट्रो ट्रेन, ओपन थियेटर्स, अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं, धार्मिक आयोजनों को मंजूरी- यहां चेक करें पूरी लिस्ट.

डीआरआई ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि शुक्रवार को डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आठ लोगों को पकड़ा गया।

डीआरआई के अधिकारियों ने सोने की 504 छड़ें जब्त की। ये छड़ें इन लोगों के लिए विशेष रूप से निर्मित कपड़े से बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.

बयान में कहा गया है, ‘‘तस्कर फर्जी पहचान पत्र (आधार कार्ड) के आधार पर यात्रा करते पाए गए।’’

जांच एजेंसी ने बताया कि खुफिया सूचना से पता चला कि बरामद सोने की छड़ों पर विदेशी मार्किंग थी और इन्हें मणिपुर में मोरे सीमा से म्यामां से तस्करी कर भारत लाया गया था। गुवाहाटी से काम कर रहा गिरोह इसे दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में बेचने वाला था।

जब्त छड़ें 99.9 फीसदी शुद्ध हैं और उनका वजन 83.621 किलोग्राम है।

बयान में कहा गया, ‘‘इनका बाजार मूल्य करीब 43 करोड़ रुपये है।’’

इसमें बताया गया कि आठों गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\