देश की खबरें | नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी का जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल का जवान शहीद हो गया।

नारायणपुर, चार मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल का जवान शहीद हो गया।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा और मंगारी गांव के मध्य सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर का हवलदार सालिक राम मरकाम (37) शहीद हो गया।

सुंदरराज ने बताया कि बुधवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस और डीआरजी के संयुक्त दल को नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के छोटेडनबेरा और मंगारी गांव जंगल में नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 08.15 बजे जब जवान तुलारगुफा और मंगारी गांव के मध्य जंगल में थे, तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान हवलदार सालिक राम को गोली लगी और वह शहीद हो गया।

सुंदरराज ने बताया कि क्षेत्र में दोनों ओर से गोलीबारी समाप्त हो गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। शहीद जवान के शव को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी