जरुरी जानकारी | कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए ‘ड्रेस कोड’, जुलाई से होगा लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘ड्रेस कोड’ निर्धारित कर दिया है जिसे जुलाई से लागू किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 12 जून कोल इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘ड्रेस कोड’ निर्धारित कर दिया है जिसे जुलाई से लागू किया जाएगा।

एक सूत्र ने बताया कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के निदेशक मंडल ने हाल ही में हुई बैठक में अपने कर्मचारियों के लिए एक समान ‘ड्रेस कोड’ लागू करने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि जुलाई से पुरुष कर्मचारी गहरे नीले रंग की पैंट और आसमानी रंग की शर्ट पहनेंगे। वहीं महिला कर्मचारियों को हल्के आसमानी रंग का कुर्ता तथा गहरे नीले रंग की सलवार व दुपट्टा या गहरे नीले रंग के बॉर्डर वाली हल्के आसमानी रंग की साड़ी व गहरे नीले रंग का ब्लाउज पहनना होगा।

सूत्र ने कहा, ‘‘ सीआईएल के निदेशक मंडल ने 30 मई, 2025 को हुई अपनी बैठक में सीआईएल और उसकी अनुषंगी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए एक समान ‘ड्रेस-कोड’ योजना को मंजूरी दी।’’

‘ड्रेस कोड’ लागू करने का मकसद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के कर्मचारियों के बीच एकरूपता लाना है, साथ ही इसके माध्यम से कंपनी के ‘ब्रांड’ को मजबूत करना है।

सूत्र ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को तीन जोड़ी वर्दी के लिए 12,500 रुपये का अग्रिम भुगतान किया जाएगा। एक वर्ष बाद योजना की समीक्षा की जाएगी।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का देश के कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से ज्यादा का हिस्सा है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2.25 लाख है।

पिछले महीने कंपनी का कोयला उत्पादन 1.4 प्रतिशत घटकर 6.35 करोड़ टन रहा है, जो एक साल पहले समान महीने में 6.44 करोड़ टन था। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 87.5 करोड़ टन उत्पादन तथा 90 करोड़ टन उठाव का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान