खेल की खबरें | भारत से पिछली हार से भी बुरी होगी ड्रा श्रृंखला : पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से कमजोर पड़ी भारतीय टीम के खिलाफ श्रृंखला बराबरी पर छूटना दो साल पहले बोर्डर-गावस्कर ट्राफी में मेजबान टीम को मिली हार से भी बुरा परिणाम होगा।

ब्रिसबेन, 18 जनवरी आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से कमजोर पड़ी भारतीय टीम के खिलाफ श्रृंखला बराबरी पर छूटना दो साल पहले बोर्डर-गावस्कर ट्राफी में मेजबान टीम को मिली हार से भी बुरा परिणाम होगा।

कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के वर्तमान दौर में अपना जुझारूपन और जज्बा दिखाया है। चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों, कप्तान विराट कोहली और कुछ विशेषज्ञ बल्लेबाजों के बिना खेल रहा है।

पोंटिंग ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि श्रृंखला का ड्रा होना दो साल पहले मिली हार से भी बुरा होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसको इसी नजरिये से देखता हूं यह जानते हुए कि भारत को श्रृंखला में 20 खिलाड़ियों में से भी अंतिम एकादश चुनने में कितनी परेशानी हुई। दूसरी तरफ आस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वार्नर की अंतिम दो मैच में और स्टीव स्मिथ की वापसी हुई जबकि पिछली बार वे टीम में नहीं थे। ’’

पोंटिंग ने कहा, ‘‘श्रृंखला में बराबरी न केवल हार जैसी होगी बल्कि यह पिछली श्रृंखला से भी बुरा परिणाम होगा। ’’

श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है। भारत को गाबा में पांचवें और अंतिम दिन जीत के लिये 324 रन बनाने हैं और उसके दस विकेट बचे हुए है। अगर श्रृंखला बराबर रहती है तो बोर्डर-गावस्कर ट्राफी भारत के पास ही रहेगी।

पोंटिंग ने कहा कि आस्ट्रेलिया को जीत के लिये हर संभव कोशिश करनी चाहिए क्योंकि भारत का जुझारूपन निरंतर नहीं बना रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी मौके पर भारत का जुझारूपन कमजोर पड़ेगा। वे जैसा कर रहे हैं वैसा करना जारी नहीं रख सकते हैं और मुझे लगता है कि कल ऐसा हो सकता है। श्रृंखला के आखिरी दिन ड्रा के लिये खेलते हुए वे कुछ गलतियां करेंगे। दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया जानता है कि उसे श्रृंखला जीतने के लिये अपना सब कुछ झोंक देना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट