एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में 2026 में ‘द्रविड़ मॉडल 2.0 शासन’ देखने को मिलेगा: द्रमुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने सोमवार को दावा किया कि लोगों को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर अटूट विश्वास है और 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी, जिससे राज्य में “द्रविड़ मॉडल 2.0 शासन” कायम होगा।

देश की खबरें | तमिलनाडु में 2026 में ‘द्रविड़ मॉडल 2.0 शासन’ देखने को मिलेगा: द्रमुक

चेन्नई, 28 जुलाई तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने सोमवार को दावा किया कि लोगों को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर अटूट विश्वास है और 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी, जिससे राज्य में “द्रविड़ मॉडल 2.0 शासन” कायम होगा।

द्रमुक के आधिकारिक मुखपत्र ‘मुरासोली’ में प्रकाशित एक लेख में तमिलनाडु में अगले साल मार्च-अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनावों के संबंध में मीडिया में किए जा रहे दावों, प्रतिदावों और अटकलों का जिक्र किया गया है।

लेख में कहा गया है कि मीडिया दूसरी तस्वीर पेश कर रहा है, लेकिन वास्तविकता यह है कि मुख्यमंत्री स्टालिन जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हैं।

इसमें कहा गया है कि “ओरानियिल तमिलनाडु अभियान” के तहत लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है और इच्छुक व्यक्तियों को द्रमुक सदस्य के रूप में पंजीकृत किया जा रहा है।

लेख में ‘उंगलुदन स्टालिन’ कार्यक्रम के बारे में कहा गया है कि इस योजना का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना और उनके पड़ोस में विशेष शिविर आयोजित करके शिकायतों का निवारण करना है।

लेख के अनुसार, मुख्यमंत्री खुद जिलों का दौरा कर रहे हैं, किसानों और स्वयंसेवी समूहों सहित लोगों से बातचीत कर रहे हैं, उनकी शिकायतें सुन रहे हैं और अधिकारियों को इनका समाधान करने के निर्देश दे रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि स्टालिन रोड शो जैसे उपायों के जरिये भी लोगों से संपर्क कर रहे हैं और वह पार्टी मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से ‘उड़नपिराप्पे वा’ नारे के साथ मिल रहे हैं तथा उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।

लेख के मुताबिक, कुल मिलाकर ऐसे उपायों के कारण हर परिवार में शांति देखी जा रही है और प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हो रही है।

इसमें कहा गया है कि लोगों को मुख्यमंत्री स्टालिन और द्रमुक पर अटूट विश्वास है और मीडिया में किए जा रहे दावों, प्रतिदावों और अटकलों के बावजूद 2026 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी, जिससे यहां ‘‘द्रविड़ मॉडल 2.0 शासन’’ कायम होगा।

लेख में कहा गया है कि “द्रविड़ मॉडल 2.0 शासन” का नेतृत्व स्टालिन करेंगे।

यह लेख द्रमुक की साहित्यिक शाखा के उप सचिव सौम्यन वैथियानाथन ने लिखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).