जरुरी जानकारी | डॉ.रेड्डीज का दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत घटकर 762 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉ. रेड्डीज लैब का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 30.22 प्रतिशत घटकर 762.3 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 1,092.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर डॉ. रेड्डीज लैब का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 30.22 प्रतिशत घटकर 762.3 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 1,092.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आय मामूली बढ़त के साथ 4,896.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,800.9 करोड़ रुपये रही थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.

डॉ. रेड्डी लैब के सह-चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जी वी प्रसाद ने कहा, ‘‘सभी बाजारों में हमने वृद्धि दर्ज की है। साथ ही हमारी उत्पादकता में भी सुधार हुआ है। हमारी शोध टीम कोविड-19 के कई संभावित उपचारों पर काम कर रही है।’’

कंपनी को 22 अक्टूबर को सूचना सुरक्षा से संबंधित घटना का सामना करना पड़ा था। कंपनी ने इसे रैन्सम-वेयर का हमला बताया था।’’

यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.

साइबर हमले के बारे प्रसाद ने कहा कि अभी सभी समाधानों और डेटा की ‘रिकवरी’ का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण परिचालन नियंत्रित तरीके से किए जा रहे हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर