जरुरी जानकारी | डॉ रेड्डीज का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 1,307 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 1,307 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, सात मई डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 1,307 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 959 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 7,083 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 6,297 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 5,568 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में उसका मुनाफा 4,507 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष में परिचालन आय 27,916 करोड़ रुपये रही जो 2022-23 में 24,588 करोड़ रुपये थी।

डॉ रेड्डीज के सह-चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जी. वी. प्रसाद ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2023-24 में हमारी वृद्धि तथा लाभप्रदता अमेरिका में हमारे प्रदर्शन के दम पर संभव हो पाई। हमने लाइसेंसिंग, सहयोग और भावी निर्माण के जरिये भविष्य के वृद्धि चालकों पर भी महत्वपूर्ण प्रगति की है।’’

वित्त वर्ष 2023-24 उत्तरी अमेरिकी बाजार में कंपनी का राजस्व 28 प्रतिशत बढ़कर 129.9 अरब रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर