जरुरी जानकारी | डॉ रेड्डीज लैब का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 1,587 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा क्षेत्र की डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,587 करोड़ रुपये हो गया जिसमें अमेरिका और भारत सहित सभी क्षेत्रों में मजबूत बिक्री की अहम भूमिका रही।

नयी दिल्ली, नौ मई दवा क्षेत्र की डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,587 करोड़ रुपये हो गया जिसमें अमेरिका और भारत सहित सभी क्षेत्रों में मजबूत बिक्री की अहम भूमिका रही।

हैदराबाद स्थित इस दवा कंपनी ने एक साल पहले की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,307 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसका राजस्व बढ़कर 8,506 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 7,083 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 5,724 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया जो वित्त वर्ष 2023-24 के 5,568 करोड़ रुपये से तीन प्रतिशत अधिक है।

डॉ रेड्डीज का पिछले वित्त वर्ष में राजस्व बढ़कर 32,553 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 27,916 करोड़ रुपये था।

डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के सह-चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जी वी प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने अपने कारोबार में दहाई अंकों की वृद्धि हासिल की, जो सफल उत्पाद पेशकश, अमेरिका में प्रमुख उत्पादों से राजस्व में वृद्धि और अधिग्रहीत एनआरटी व्यवसाय के एकीकरण से प्रेरित है।’’

कंपनी ने निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एक रुपये प्रति शेयर पर आठ रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर