देश की खबरें | डीपीएस को फिर धमकी भरा ईमेल आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को एक ईमेल के जरिये, स्कूल परिसर में बम लगाए जाने की धमकी दी गयी जो बाद में फर्जी निकली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 मई मथुरा रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को एक ईमेल के जरिये, स्कूल परिसर में बम लगाए जाने की धमकी दी गयी जो बाद में फर्जी निकली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह एक महीने में दूसरी बार है जब स्कूल को ईमेल के जरिए, परिसर में बम रखे होने की धमकी मिली है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार को स्कूल को भेजे ईमेल के संबंध में सूचना मिली थी जिसमें ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने कहा, ‘‘मैं 12 मई को सुबह 11 बजे स्कूल को बम से उड़ाने जा रहा हूं।’’
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा कि पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर सुरक्षा दल के कर्मी स्कूल पहुंचे तथा उन्होंने कम्प्यूटर सिस्टम/मेल की जांच की। ईमेल बृहस्पतिवार शाम छह बजकर 17 मिनट पर आया था।
उन्होंने बताया कि तकनीकी जांच से पता चला कि जिस ईमेल एड्रेस से मेल आया था वह एक छात्र का है। हालांकि, छात्र ने इसमें संलिप्तता से इनकार कर दिया।
पुलिस ने बताया कि खोजी कुत्तों और स्थानीय स्टाफ सदस्यों के साथ बम निरोधक दस्ते के दो दलों ने स्कूल परिसर की तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मामले की छानबीन की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)