देश की खबरें | केरन-जुमगुंड सुरंग के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा की कि कुपवाड़ा जिले के केरन और जमगुंड क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क पर एक सुरंग के निर्माण की मांग सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष उठाई जाएगी।

जम्मू, चार मार्च जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा की कि कुपवाड़ा जिले के केरन और जमगुंड क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क पर एक सुरंग के निर्माण की मांग सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष उठाई जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

यहां विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के विधायक सैफुल्लाह मीर के प्रश्न का उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केरन सेक्टर फिलहाल फारकियान गली से केरन तक की सड़क के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है तथा इस सड़क की लंबाई 46.76 किलोमीटर है एवं उसका रखरखाव सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) करता है।

उन्होंने कहा कि यह सड़क सर्दियों के दौरान बर्फ जमा होने के कारण आंशिक रूप से बंद रहती है तथा केरन सेक्टर तक संपर्क सुनिश्चित करने के लिए बीआरओ द्वारा नियमित रूप से बर्फ हटाने का अभियान चलाया जाता है।

उन्होंने बताया, ‘‘जिरहामा-जुमगुंड मार्ग एक अत्यधिक ऊंचाई वाला मार्ग है और यह 25 किलोमीटर लंबा है, जहां बर्फ हटाने का कार्य चुनौतीपूर्ण होता है, विशेष रूप से किलोमीटर 17 से 20 के बीच में, क्योंकि यहां दृश्यता कम होती है, हिमस्खलन का डर रहता है।’’

उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में केरन और जमगुंड क्षेत्रों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\