विदेश की खबरें | जापान के ओकिनावा में दर्जनों अमेरिकी नौसैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओकिनावा के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ओकिनावा के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ओकिनावा क्षेत्र के अधिकारियों ने कहा कि वे केवल इतना कह सकते हैं कि हाल ही में कुछ दर्जन मामले सामने आए हैं क्योंकि इसके बारे में अमेरिकी सेना से पूछा गया है, जिसने सटीक आंकड़ा जारी नहीं किया है। मरीन कोर एयर स्टेशन फुतेन्मा और कैंप हेनसेन में ये मामले सामने आये हैं।
यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.
स्थानीय मीडिया ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि लगभग 60 लोग संक्रमित हुए हैं।
ओकिनावा के गवर्नर डेनी तमाकी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें (अमेरिकी सेना द्वारा) जो कहा गया, उससे ओकिनावा हैरान हैं।’’
यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.
उन्होंने रोग की रोकथाम के लिए अमेरिकी सेना द्वारा उठाए गए कदमों पर सवाल उठाया और नवीनतम घटनाक्रम के बारे में पारदर्शिता की अपनी मांग को दोहराया।
तमाकी ने बताया कि ओकिनावा प्रशासन ने शुक्रवार को अमेरिकी सेना से कहा है कि स्थानीय निवासियों के बीच बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए मामलों की संख्या और अन्य विवरण प्रदान करें।
मरीन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सेना कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षात्मक उपाय कर रही है और ऑफ-बेस गतिविधियों को प्रतिबंधित कर रही है।
ओकिनावा में कोरोना वायरस के लगभग 150 मामले हैं। जापान में संक्रमण के लगभग 21,000 मामले हैं और इससे 1,000 मौतें हुई हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)