जरुरी जानकारी | अमेरिका के शुल्क को दोगुना करने से एल्युमीनियम क्षेत्र को नुकसान होगा: उद्योग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एल्युमीनियम उद्योग के निकाय एएआई ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एल्युमीनियम आयात पर शुल्क को दोगुना करने की घोषणा से भारतीय विनिर्माताओं को नुकसान होगा।

नयी दिल्ली, दो जून एल्युमीनियम उद्योग के निकाय एएआई ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एल्युमीनियम आयात पर शुल्क को दोगुना करने की घोषणा से भारतीय विनिर्माताओं को नुकसान होगा।

एएआई ने कहा कि उद्योग पहले ही सस्ता आयात बढ़ने के कारण दबाव में है।

ट्रंप ने 30 मई को घोषणा की थी कि वह चार जून से एल्युमीनियम आयात पर मौजूदा 25 प्रतिशत शुल्क को दोगुना कर देंगे।

भारतीय एल्युमीनियम संघ (एएआई) ने कहा, ‘‘ट्रंप द्वारा घोषित 50 प्रतिशत शुल्क से भारतीय एल्युमीनियम उद्योग को नुकसान होगा, जो पहले से ही सस्ता आयात बढ़ने से दबाव में है।’’

देश के लिए इस धातु का रणनीतिक महत्व है और यह रक्षा, वैमानिकी, ऊर्जा बदलाव, दूरसंचार, बिजली और निर्माण जैसे उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण है।

एएआई ने कहा कि प्राथमिक एल्युमीनियम और खराब गुणवत्ता वाले कबाड़, दोनों ही बड़ी मात्रा में देश में आ रहे हैं, जिससे घरेलू कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।

उद्योग निकाय ने कहा कि सरकार ने कुछ इस्पात आयात पर 12 प्रतिशत का शुरुआती रक्षोपाय शुल्क की घोषणा की है, और एल्युमीनियम उद्योग के लिए भी इसी तरह का शुल्क होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर