जरुरी जानकारी | दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम कारोबार के ब्लॉक आकार में किया संशोधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार कंपनियों को पिछली स्पेक्ट्रम नीलामी में एक फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए अधिसूचित ब्लॉक आकार के अनुरूप रेडियो तरंगों का कारोबार करने की मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, दो अगस्त दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार कंपनियों को पिछली स्पेक्ट्रम नीलामी में एक फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए अधिसूचित ब्लॉक आकार के अनुरूप रेडियो तरंगों का कारोबार करने की मंजूरी दे दी है।

विभाग ने बुधवार को जारी एक दिशानिर्देश में कहा कि विभिन्न स्पेक्ट्रम बैंड में खरीदे-बेचे जाने वाले एक्सेस स्पेक्ट्रम के ब्लॉक का आकार पिछली नीलामी के लिए जारी निविदा में उल्लिखित ब्लॉक के अनुरूप ही होगा। अगर किसी बचे हुए स्पेक्ट्रम का लेनदेन किया जाना है तो इस पर आनुपातिक आधार पर विचार किया जा सकता है।

स्पेक्ट्रम लेनदेन संबंधी दिशानिर्देशों में इस संशोधन के बाद दूरसंचार कंपनियों को अपना आवंटित स्पेक्ट्रम गैर-सार्वजनिक नेटवर्क लाइसेंस धारकों को पट्टे पर देने की छूट मिल गई है। गैर-सार्वजनिक लाइसेंस धारक इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल अपनी आंतरिक कारोबारी जरूरतों के लिए करते हैं।

पहले दूरसंचार कंपनियों को 1.25 मेगाहर्ट्ज से लेकर 20 मेगाहर्ट्ज के ब्लॉक वाले स्पेक्ट्रम को 2,300-2,500 मेगाहर्ट्ज के बैंड में कारोबार की मंजूरी मिली हुई थी।

इस संशोधन के बाद उन्हें 50 मेगाहर्ट्ज तक के ब्लॉक आकार में स्पेक्ट्रम कारोबार की अनुमति मिल गई है।

इस दिशानिर्देश के मुताबिक, ‘‘अगर कोई स्पेक्ट्रम बैंड पिछली नीलामी में जारी निविदा का हिस्सा नहीं था तो उस बैंड के लिए उपलब्ध नवीनतम निविदा सूचना के अनुरूप ब्लॉक के कारोबार पर विचार किया जाना चाहिए।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\