खेल की खबरें | हमारे सांस्कृतिक और मजहबी माहौल की सजा हमें मत दीजिये : एसीबी सीईओ ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ हामिद शिनवारी ने शुक्रवार को क्रिकेट आस्ट्रेलिया से नवंबर में होने वाले टेस्ट की मेजबानी नहीं करने का फैसला वापिस लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसे फैसले से जंग झेल रहा देश और अलग थलग पड़ जायेगा ।

काबुल, 10 सितंबर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ हामिद शिनवारी ने शुक्रवार को क्रिकेट आस्ट्रेलिया से नवंबर में होने वाले टेस्ट की मेजबानी नहीं करने का फैसला वापिस लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसे फैसले से जंग झेल रहा देश और अलग थलग पड़ जायेगा ।

अंतरिम सरकार बनाते ही तालिबान ने महिलाओं के क्रिकेट और अन्य खेलों में भाग लेने पर रोक लगा दी जिससे अफगानिस्तान पुरूष टीम का टेस्ट दर्जा खतरे में पड़ गया है ।

आईसीसी के नियमों के तहत टेस्ट खेलने वाले सभी देशों को महिला टीम भी रखनी होगी ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने गुरूवार को कहा कि अगर तालिबान महिला खेलों पर रोक लगाता है तो 27 नवंबर से होबर्ट में अफगानिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाला टेस्ट रद्द कर दिया जायेगा।

एसीबी के सीईओ शिनवारी ने एक बयान में कहा कि वह इस फैसले से स्तब्ध और निराश है ।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मैच को रद्द करने के अलावा भी विकल्प है । उन्होंने कहा ,‘‘ हम आस्ट्रेलिया और पूरे क्रिकेट जगत से अनुरोध करेंगे कि हमारे लिये रास्ते खुले रखें । हमारे साथ चलें और हमें अलग थलग नहीं करें । हमारे सांस्कृतिक और मजहबी माहौल की हमें सजा नहीं दे ।’’

उन्होंने कहा कि अगर सीए की तरह दूसरे देश भी ऐसा ही करेंगे तो अफगानिस्तान विश्व क्रिकेट से अलग हो जायेगा और देश में क्रिकेट खत्म हो जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\