देश की खबरें | आतंकियों के पकड़े जाने के मामले में राजनीति न हो: मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

लखनऊ, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश विधानसभा आमचुनाव के करीब आने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है। अगर इस कार्रवाई के पीछे सच्चाई है तो पुलिस इतने दिनों तक क्यों बेखबर रही? यह वह सवाल है जो लोग पूछ रहे हैं। अतः सरकार ऐसी कोई कार्रवाई न करे जिससे जनता में बेचैनी और बढ़े।''

बसपा नेता ने ट्वीट कर कहा, ''उप्र पुलिस का लखनऊ में आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करने व इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा अगर सही है तो यह गंभीर मामला है और उचित कार्रवाई होनी चाहिए वरना इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही है।''

रविवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के ऑपरेशन से जुड़े सवाल पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था, "मैं उत्तर प्रदेश की पुलिस पर और खासकर भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता।"

अखिलेश के बयान की भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने एक ट्वीट में सपा प्रमुख का वीडियो साझा करते हुए पूछा, “आप किस देश के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं, यह सवाल आज सभी के मन में है।”

उप्र भाजपा ने एक अलग ट्वीट में कहा, "...इस सफलता पर गर्व करने के बजाय, पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाकर उत्तर प्रदेश पुलिस को अपमानित किया है। अखिलेश जी बताएं कि देश की सुरक्षा उनके लिए जरूरी है या तुष्टिकरण की राजनीति?''

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को राजधानी लखनऊ में अलक़ायदा समर्थित 'अंसार ग़ज़वतुल हिंद' से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि ये लोग आगामी स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ सहित कई शहरों में बम विस्फोट करने की फिराक में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\