देश की खबरें | त्रिपुरा में खूनखराबे वाले दिन न लौटने दें : हिमंत ने मतदाताओं से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में त्रिपुरा में शांति रहने का दावा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मतदाताओं से अपील की कि वे पूर्वोत्तर राज्य में ‘‘खूनखराबे वाले दिन’’ न लौटने दें।

अगरतला, दस जनवरी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में त्रिपुरा में शांति रहने का दावा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मतदाताओं से अपील की कि वे पूर्वोत्तर राज्य में ‘‘खूनखराबे वाले दिन’’ न लौटने दें।

गोमती जिले के किला इलाके में सोमवार को जन विश्वास रैली को संबोधित कर रहे शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में त्रिपुरा में विकास की गति 100 किमी प्रति घंटा है।

उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा पहले हत्या, बलात्कार, रक्तपात के लिए कुख्यात था, लेकिन अब यहां शांति कायम है। राज्य में खूनखराबे के उन दिनों को वापस न आने दें।’’

एनईडीए (नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस) के संयोजक ने कहा कि त्रिपुरा ने भाजपा शासन के तहत बड़े पैमाने पर विकास देखा है। उन्होंने कहा कि अगर कोविड महामारी के कारण व्यवधान नहीं आया होता तो पूर्वोत्तर राज्य 120 किमी प्रति घंटे की गति से विकास की राह पर आगे बढ़ा होता।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर दो साल कोविड महामारी के कारण बर्बाद नहीं होते तो विकास की गति 120 किमी प्रति घंटा होती । भाजपा ने केवल पांच वर्षों में वह कर दिखाया है जो वाम मोर्चा इतने वर्षों में हासिल नहीं कर सका।’’

शर्मा ने लोगों से ‘‘भाजपा को और पांच साल का आशीर्वाद’’ देने की अपील करते हुए कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में बनी रहती है तो ‘‘विकास के वाहन’’ की गति 120 किमी प्रति घंटे होगी।

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान