देश की खबरें | पता नहीं शिवराज पाटिल ने कौन सी भगवद् गीता पढ़ी है : विहिप नेता परांडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक शीर्ष पदाधिकारी ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के इस दावे को लेकर उनकी आलोचना की कि भगवद् गीता में भी जिहाद की बात कही गई है।

नागपुर (महाराष्ट्र), 21 अक्टूबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक शीर्ष पदाधिकारी ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के इस दावे को लेकर उनकी आलोचना की कि भगवद् गीता में भी जिहाद की बात कही गई है।

विहिप महासचिव मिलिंद परांडे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री पर अल्पसंख्यक तुष्टीकरण में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी सस्ते प्रचार और समाज में भ्रम पैदा करने के लिए की गई।

विहिप नेता ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने (पाटिल) कौन-सी गीता पढ़ी है। गीता में जिहाद का कोई जिक्र नहीं है।’’

पाटिल ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि जिहाद (पवित्र युद्ध) की अवधारणा सिर्फ इस्लाम में ही नहीं, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल ने कहा था कि इस्लाम धर्म में जिहाद का बहुत जिक्र है।

पाटिल ने अपनी टिप्पणियों में दावा किया था, ‘‘सिर्फ कुरान में ही नहीं, महाभारत में भी...गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं और यह बात सिर्फ कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है।’’

पाटिल की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर विहिप नेता परांडे ने कहा कि वह (पाटिल) गैर-जिम्मेदार हैं और उनका उद्देश्य सस्ता प्रचार हासिल करना और समाज में भ्रम पैदा करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी