देश की खबरें | सुशांत के अवसाद का कारण नहीं पता :पिता ने पुलिस से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस से कहा कि उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को सुशांत के अवसाद के कारणों के बारे में नहीं पता। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 17 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस से कहा कि उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को सुशांत के अवसाद के कारणों के बारे में नहीं पता। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को यहां बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके मिले थे। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने इस मामले में अब तक सुशांत के पिता के के सिंह और दो बहनों समेत नौ लोगों के बयान दर्ज किये हैं।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई में अभिनेता के अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार को परिजनों के दिल्ली रवाना होने से पहले बयान दर्ज किये गये।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मिठाई को लेकर नाराज दुल्हे ने दुल्हन के 9 वर्षीय भाई की हत्या की, 3 को एसयूवी कार से रौंदा.
अधिकारी के अनुसार के के सिंह ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि परिवार के सदस्यों को सुशांत के अवसाद के कारणों की जानकारी नहीं है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अभी तक सुशांत के रसोइये, एक कर्मचारी और प्रबंधकों समेत नौ लोगों के बयान दर्ज किये हैं।’’
पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या सुशांत किसी पेशेवर खेमेबाजी की वजह से तो अवसाद में नहीं थे।
इस बीच पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है कि सुशांत सिंह राजपूत ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके करीबी लोगों से बातचीत कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि अभिनेता की माली हालत और कारोबारी लेनदेन का भी पता लगाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)