देश की खबरें | बिरयानी को टिफिन कहने पर सत्य नडेला ने चैटजीपीटी को कहा, ‘मैं हैदराबादी हूं, बेवकूफ मत बनाओ’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिरयानी को ‘टिफिन’ कहने पर एआई के क्षेत्र में नई क्रांति बनकर उभरी ‘ चैटजीपीटी ’ को सत्य नडेला ने मजाकिया अंदाज में डांटा और कहा कि वह हैदराबादी हैं और हैदराबादी बिरयानी के मामले में कोई उन्हें बेवकूफ नहीं बना सकता । इस पर साफ्टवेयर को नडेला से माफी मांगनी पड़ी ।

बेंगलुरु, पांच जनवरी बिरयानी को ‘टिफिन’ कहने पर एआई के क्षेत्र में नई क्रांति बनकर उभरी ‘ चैटजीपीटी ’ को सत्य नडेला ने मजाकिया अंदाज में डांटा और कहा कि वह हैदराबादी हैं और हैदराबादी बिरयानी के मामले में कोई उन्हें बेवकूफ नहीं बना सकता । इस पर साफ्टवेयर को नडेला से माफी मांगनी पड़ी ।

चैटजीपीटी एक लोकप्रिय कत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-सक्षम सॉफ्टवेयर और चैट-रोबोट है, जिसके पास आपके लगभग हर सवाल का जवाब होता है।

नडेला ने चैटजीपीटी को भविष्य में सबसे लोकप्रिय दक्षिण भारतीय टिफिन आइटम बताने के लिए कहा और उसने उम्मीद के मुताबिक - इडली, डोसा और वड़ा का जिक्र किया। इन विकल्पों के साथ चैटजीपीटी ने बिरयानी का भी उल्लेख किया जो कि शायद नडेला को पसंद नहीं आया।

उन्होंने चैटजीपीटी को बताया कि हैदराबादी होने के नाते सॉफ्टवेयर बिरयानी को दक्षिण भारतीय ‘टिफिन’ कहकर उनकी (नडेला की) समझदारी पर सवाल नहीं खड़ा कर सकता।

और इस पर नडेला के मुताबिक सॉफ्टवेयर ने उनसे कहा, “मैं माफी मांगता हूं!”

इसके बाद संवाद जारी रखते हुए नडेला ने चैटजीपीटी से यह बताने को कहा कि इडली और डोसे के बीच एक नाटक पेश कर यह बताने को कहा कि इनमें क्या ज्यादा बेहतर है। इसके बाद नडेला ने इडली और डोसे के बीच के संवादों को सॉफ्टवेयर से शेक्सपीयर के नाटक का हिस्सा बनाने के लिये कहा।

नडेला बुधवार को बेंगलुरु में ‘फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी समिट’ में बोल रहे थे और उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से चैटजीपीटी के साथ हुई अपनी हल्की-फुल्की बातचीत के अंश साझा किए, जिसके बाद उन्होंने भारत में हो रहे अत्याधुनिक एआई और क्लाउड इनोवेशन के बारे में अपनी प्रस्तुति दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड