ताजा खबरें | जम्मू कश्मीर व अन्य स्थानों पर घरेलू पर्यटन की स्थिति सुधर रही : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 से यात्रा उद्योग के काफी प्रभावित होने के बीच जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा तथा अंडमान एवं निकोबार आदि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में घरेलू पर्यटन के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होने के स्पष्ट संकेत दिख रहे हैं।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 से यात्रा उद्योग के काफी प्रभावित होने के बीच जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा तथा अंडमान एवं निकोबार आदि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में घरेलू पर्यटन के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होने के स्पष्ट संकेत दिख रहे हैं।

पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महानगरों के अलावा महाराष्ट्र और केरल की स्थिति ठीक नहीं है। इसके अलावा अन्य स्थानों के आंकड़ों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

पटेल ने कहा कि स्थिति बेहतर हो रही है। उन्होंने इस क्रम में जम्मू कश्मीर से जुड़े आंकड़े दिए और कहा कि पिछले साल जनवरी में 3,792 पर्यटक श्रीनगर गए जबकि इस साल जनवरी में यह संख्या 19,042 रही।

उन्होंने कहा कि जनवरी 2020 में करीब 9.27 लाख पर्यटक जम्मू गए जबकि इस साल जनवरी में यह संख्या 7.29 लाख रही। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो सकता है कि जम्मू में पर्यटकों की संख्या में कमी आयी है लेकिन वास्तविकता यह नहीं है।

पटेल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पिछले साल उस समय अमरनाथ यात्रा चल रही थी लेकिन इस साल अमरनाथ यात्रा शुरु नहीं हुयी।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने से भी यात्रा को लेकर सकारात्मक धारणा बनी है और स्थिति में बदलाव अभी जारी है।

उन्होंने कहा कि थाईलैंड, जापान और इटली जैसे अन्य देशों की तरह उपभोक्ता अवकाश को राजसहायता देने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

उनसे सवाल किया गया था कि क्या सरकार उन जैसे देशों की तरह उपभोक्ता अवकाश को राजसहायता देने पर विचार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\