एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू शेयर बाजारों में दो दिन की तेजी के बाद गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

जरुरी जानकारी | घरेलू शेयर बाजारों में दो दिन की तेजी के बाद गिरावट

मुंबई, सात नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा मिश्रित वैश्विक संकेतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 237.93 अंक की गिरावट के साथ 80,140.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 109.1 अंक फिसलकर 24,374.95 पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स और नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई।

वहीं टाटा स्टील का शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी मुनाफे में रहे।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,445.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).