जरुरी जानकारी | घरेलू शेयर बाजारों में लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी रही और नई ऊंचाई पर पहुंच गए।
मुंबई, छह दिसंबर विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी रही और नई ऊंचाई पर पहुंच गए।
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 303.25 अंक या 0.44 प्रतिशत उछलकर 69,599.39 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 100.05 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 20,955.15 के नए सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी के शेयर में सबसे अधिक 1.70 प्रतिशत, विप्रो में 1.43 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.36 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया में 1.27 प्रतिशत की तेजी आई। एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और रिलायंस भी लाभ में रहे।
वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट आई।
अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की फायदे में रहे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को मामूली नुकसान के साथ बंद हुए।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,223.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

