जरुरी जानकारी | घरेलू मोटर वाहनों की खुदरा बिक्री में अप्रैल में 27 प्रतिशत की वृद्धि: फाडा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 22,06,070 इकाई हो गई। उद्योग निकाय फाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ मई भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 22,06,070 इकाई हो गई। उद्योग निकाय फाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अप्रैल 2023 में कुल वाहन पंजीकरण 17,40,649 इकाई रहा था।
यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 3,35,123 इकाई हो गई, जबकि 2023 में इसी महीने यह 2,89,056 इकाई थी। इसी तरह अप्रैल में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 33 प्रतिशत बढ़कर 16,43,510 इकाई हो गया, जबकि अप्रैल 2023 में यह 12,33,763 इकाई था।
अप्रैल में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 90,707 इकाई पर पहुंच गई।
अप्रैल में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 80,105 इकाई हो गई, जबकि ट्रैक्टरों की बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 56,625 इकाई रही।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि कि यात्री वाहन श्रेणी में सालाना आधार पर दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई, जिसे मॉडलों की बेहतर उपलब्धता तथा अनुकूल बाजार भावनाओं (विशेष रूप से नवरात्रि और गुड़ी पड़वा जैसे त्यौहारों के आसपास) से समर्थन मिला।
फाडा के अनुसार, उसने देश भर के 1,503 आरटीओ में से 1,360 से वाहन खुदरा आंकड़े एकत्र किए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

