एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की निकासी तथा एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई, 30 सितंबर विदेशी पूंजी की निकासी तथा एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 464.22 अंक गिरकर 85,107.63 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 133.85 अंक लुढ़कर 26,045.10 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयर फायदे में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथाहांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,209.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).