एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 929.74 अंक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष तथा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों के बीच घरेलू सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई और सेंसेक्स 929.74 अंक टूट गया।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 929.74 अंक लुढ़का

मुंबई, 15 अप्रैल पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष तथा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों के बीच घरेलू सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई और सेंसेक्स 929.74 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 929.74 अंक गिरकर 73,315.16 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 216.9 अंक फिसलकर 22,302.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

आईटी सेवाओं की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर ने करीब एक प्रतिशत की बढ़त हासिल की। नेस्ले और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8,027 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).