एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही, हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों में गिरावट देखी गई।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट

मुंबई, 30 नवंबर घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही, हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों में गिरावट देखी गई।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 118.2 अंक चढ़कर 67,020.11 पर पहुंच गया। निफ्टी 39.55 अंक बढ़कर 20,136.15 पर रहा।

दोनों सूचकांकों ने बाद में शुरुआती बढ़त खो दी और वे निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 214.84 अंक गिरकर 66,687.07 पर और निफ्टी 55.80 अंक फिसलकर 20,040.80 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाभ में रहे।

टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ ही बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 71.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).