एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी

मुंबई, 15 मई घरेलू बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक शरुआती कारोबार में 138.53 अंक चढ़कर 73,243.14 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 60.7 अंक की बढ़त के साथ 22,278.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.96 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,065.52 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).