जरुरी जानकारी | पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच घरेलू बाजारों में गिरावट जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई।
मुंबई, 19 अप्रैल घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ने से बाजार में लगातार पांच सत्र से गिरावट जारी है।
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 672.53 अंक गिरकर 71,816.46 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 218.2 अंक फिसलकर 21,777.65 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध इन्फोसिस के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले इंडिया के शेयर भी गिरे।
आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को फायदा हुआ।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मुख्यत: नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.27 प्रतिशत चढ़कर 89.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,260.33 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

