जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में गिरावट जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका और कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी रही।
मुंबई, 16 अप्रैल पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका और कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी रही।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लगातार बिकवाल रहने और ब्रेंट कच्चे तेल की उच्च कीमतों से भी निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुईं।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 585.63 अंक गिरकर 72,814.15 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 168.65 अंक फिसलकर 22,103.85 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपिनयों में से इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।
टाइटन कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और मारुति के शेयर लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत चढ़कर 90.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,268.00 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

