एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की भारी निकासी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में बिकवाली के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी

मुंबई, नौ मई विदेशी पूंजी की भारी निकासी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में बिकवाली के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई।

बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स अंक 209.6 गिरकर 73,256.79 अंक पर आ गया। एनएसई का निफ्टी अंक 77.7 फिसलकर 22,224.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों को फायदा हुआ।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,669.10 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).