एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में तेजी; निफ्टी अपने सर्वकालिक शिखर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में तेजी; निफ्टी अपने सर्वकालिक शिखर पर

मुंबई, तीन मई घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 470.92 अंक चढ़कर 75,082.03 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 139.5 अंक चढ़कर 22,787.70 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयर में छह प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर में करीब पांच प्रतिशत की तेजी आई।

एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ। भारती एयरटेल, मारुति, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को नुकसान।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत चढ़कर 83.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 964.47 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).