जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों ने चार सत्र की गिरावट के बाद की वापसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले चार सत्र में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में वापसी की।
मुंबई, 14 जनवरी घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले चार सत्र में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में वापसी की।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 449.48 अंक चढ़कर 76,779.49 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 141.25 अंक की बढ़त के साथ 23,227.20 अंक पर पहुंच गया।
बीएसई सेंसेक्स पिछले चार कारोबारी सत्रों में 1,869.1 अंक या 2.39 प्रतिशत टूटा है।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले के शेयर भी नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।
अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,892.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

