एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में पिछले पांच सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में पिछले पांच सत्र की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में पिछले पांच सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 31 मई घरेलू बाजारों में पिछले पांच सत्र की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 550.22 अंक चढ़कर 74,435.82 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 147.15 अंक की बढ़त के साथ 22,635.80 अंक पर रहा।

पांच सत्र की गिरावट में बीएसई 1,532 अंक या दो प्रतिशत टूटा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और टाइटन के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।

इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.58 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,050.15 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).