एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजार में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजार में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट

मुंबई, 25 जुलाई घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 671 अंक गिरकर 79,477.83 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 202.7 अंक फिसलकर 24,210.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एक्सिस बैंक के शेयर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन के शेयर भी नुकसान में रहे।

टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,130.90 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).