एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई।

जरुरी जानकारी | घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 22 अगस्त वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 204.04 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 81,109.34 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 49.55 अंक की बढ़त के साथ 24,819.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी आई। पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयरों में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की-225 फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.03 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 799.74 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बुधवार को 3,097.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).