देश की खबरें | उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन से जल्द शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान से लगती सीमा के पास स्थित उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन से घरेलू उड़ानें जल्द ही शुरू होंगी। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

जोधपुर, चार मार्च राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान से लगती सीमा के पास स्थित उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन से घरेलू उड़ानें जल्द ही शुरू होंगी। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

रक्षा संपदा अधिकारी अभिनव सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) को उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन के रनवे से हवाई सेवाएं संचालित करने की मंजूरी दे दी है।

जोधपुर वायुसेना स्टेशन के बाद, यह पश्चिमी क्षेत्र का दूसरा एयरबेस होगा जो अपने रनवे से नागरिक घरेलू उड़ानों के संचालन की अनुमति देगा। एयरबेस ने भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। यहां अद्यतन मिग-21 बाइसन की स्क्वॉड्रन तैनात है।

रक्षा संपदा अधिकारी सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना और एएआई के बीच सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर हुए थे जिसके अनुसार एएआई को वायुसेना स्टेशन में 10,670 रुपये के वार्षिक पट्टे पर 4,568 वर्गमीटर भूमि दी जाएगी।

सिंह ने कहा, ‘‘इस जमीन के अलावा, निकटवर्ती रेल लाइन और वायुसेना स्टेशन के बीच 7.1 बीघा जमीन के एक टुकड़े को पहले ही हवाई अड्डे के लिए एक टर्मिनल के निर्माण के लिए एएआई को आवंटित किया जा चुका है।’’

यह अनुमति देश में हवाई सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से अप्रैल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई क्षेत्रीय सम्पर्क योजना 'उड़ान' के तहत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान