देश की खबरें | कोलकाता हवाईअड्डे पर घरेलू विमानों का परिचालन बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण दो महीने बाद कोलकाता में घरेलू विमानों का आवागमन बृहस्पतिवार को बहाल हो गया।

जियो

कोलकाता, 28 मई कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण दो महीने बाद कोलकाता में घरेलू विमानों का आवागमन बृहस्पतिवार को बहाल हो गया।

देशभर में घरेलू विमान संचालन 25 मई को शुरू हो गया था लेकिन कोलकाता में यह बहाल नहीं हो सका क्योंकि राज्य प्रशासन चक्रवात अम्फान के बाद राहत एवं पुनर्वास के काम में व्यस्त था।

यह भी पढ़े | Shramik Train: सोमवार से श्रमिक ट्रेनों में 9 लोगों की मौत, मुजफ्फरपुर स्टेशन पर मृत मां को जगाता रहा बच्चा.

सूत्रों ने बताया कि कोलकाता से पहला विमान 40 यात्रियों को लेकर सुबह छह बजकर पांच मिनट पर गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ जबकि बृहस्पतिवार सुबह 122 यात्री नयी दिल्ली से यहां पहुंचे।

कोलकाता हवाईअड्डे ने ट्वीट किया, ‘‘आपका स्वागत है यात्रियों। दो महीने बाद दिल्ली हवाईअड्डे से 122 यात्री कोलकाता हवाईअड्डे पहुंचे और 40 यात्री गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। अच्छी तरह जांच की गई और यात्रियों की चहलपहल से आबाद टर्मिनल पर नियमित रूप से साफ-सफाई की गई।’’

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: देश में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 1,58,333 हुई, अब तक 4531 लोगों की हो चुकी है मौत.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोलकाता से दस विमान उड़ान भरेंगे और इतनी ही संख्या में विमान शहर में उतरेंगे।

उत्तर बंगाल के बागडोगरा हवाईअड्डे पर भी घरेलू विमान परिचालन बहाल होगा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में घरेलू विमानों से राज्य में आने वाले लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी किए।

इनमें, स्वास्थ्य विभाग के एक परामर्श के अनुसार, बृहस्पतिवार से राज्य में आने वाले यात्रियों को शपथ पत्र देना होगा कि वे पिछले दो महीने में कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए।

परामर्श में सोमवार को कहा गया कि यात्रियों को हवाईअड्डे पहुंचने पर स्वास्थ्य जांच भी करानी होगी।

हवाईअड्डे के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यात्रियों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए शहर के हवाईअड्डे पर सामाजिक दूरी के साथ ही लोगों के बीच बिना आपसी संपर्क के यात्रा करने के इंतजाम किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान