जरुरी जानकारी | घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जनवरी में 43 प्रतिशत घटकर 64 लाख रही : इक्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन की रोकथाम के लिए राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए अंकुशों के चलते घरेलू हवाई यात्री यातायात जनवरी, 2022 में इससे पिछले महीने के मुकाबले लगभग 43 प्रतिशत गिरकर 64 यात्री लाख रह गया। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, आठ फरवरी कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन की रोकथाम के लिए राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए अंकुशों के चलते घरेलू हवाई यात्री यातायात जनवरी, 2022 में इससे पिछले महीने के मुकाबले लगभग 43 प्रतिशत गिरकर 64 यात्री लाख रह गया। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दिसंबर, 2021 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 112 लाख रही थी।
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि उसे लगता है कि मार्च तिमाही में सुधार की प्रक्रिया धीमी रहेगी और जेट ईंधन की कीमतों में तेजी के चलते इस क्षेत्र पर दबाव बना रहेगा।
इक्रा ने कहा कि यात्री यातायात में पिछले महीने सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की गिरावट आई। जनवरी, 2021 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 77 लाख रही थी।
इसके अलावा विमानन कंपनियों ने जनवरी, 2022 में सात प्रतिशत कम 62,979 उड़ानों का संचालन किया, जबकि जनवरी, 2021 में यह आंकड़ा 67,877 था। मासिक आधार पर उड़ानों की संख्या में 27 प्रतिशत की गिरावट रही।
इक्रा के उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख सुप्रियो बनर्जी ने कहा कि जनवरी, 2022 में ओमीक्रोन के प्रकोप और कॉरपोरेट खंड की कम मांग के साथ ही पर्यटन क्षेत्र के प्रभावित होने से यह गिरावट आई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)