कोलकाता, 16 अगस्त भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ताओं को पिछले सप्ताह शहर के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की मौत के विरोध में कोलकाता में रैली निकालने से रोका गया।
पार्टी के एक नेता ने बताया कि उत्तर कोलकाता के श्यामबाजार चौराहे पर लगाए गए मंच को पुलिस ने हटा दिया।
भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और लालबाजार पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय हवालात में ले जाया गया।
पुलिस अधिकारी इसपर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।
अग्निमित्रा पॉल, एक विधायक और रुद्रनील घोष जैसे भाजपा के कई नेता प्रदर्शन में भाग लेने के लिए श्यामबाजार में एकत्र हुए।
महानगर के उत्तरी बाहरी इलाके नगर बाजार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को सुबह अज्ञात बदमाशों ने आरजी कर अस्पताल के एक हिस्से में तोड़फोड़ की। नौ अगस्त को मेडिकल प्रतिष्ठान के सेमिनार कक्ष में एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।
यह तोड़फोड़ उस समय हुई जब चिकित्सक की हत्या के विरोध में राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने मध्य रात्रि में विरोध प्रदर्शन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY