रांची/धनबाद, 21 सितंबर झारखंड के जमशेदपुर में एक सहकर्मी के साथ कथित रूप से मारपीट किये जाने के विरोध में राज्य के चिकित्सक शुक्रवार से अनिश्चितकाल तक कामकाज का बहिष्कार करेंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की झारखंड इकाई के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सरकारी और निजी अस्पतालों के 14,000 से अधिक चिकित्सक इस आंदोलन में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि अस्पतालों की आपातकालीन सेवा को आंदोलन से बाहर रखा गया है।
सिंह ने कहा,'' जमशेदपुर में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एमजीएमएमसीएच) के एक चिकित्सक के साथ मारपीट करने के आरोपी की गिरफ्तारी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।''
एमजीएमएमसीएच के वरिष्ठ बाल चिकित्सक कमलेश उरांव के साथ सोमवार रात मारपीट की गई थी। गंभीर हालत वाले एक बच्चे की मौत हो जाने के बाद उनके साथ यह हरकत की गई थी, जिसमें उरांव के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे से बहिष्कार आरंभ होगा और आरोपी की गिरफ्तार तक जारी रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY