देश की खबरें | हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों ने वेतन में देरी को लेकर दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों ने अस्पताल में काम करने की स्थिति और वेतन भुगतान में देरी के खिलाफ शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी अपना विरोध जारी रखा, जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा संचालित इस अस्पताल में कोविड-19 रोगियों को भर्ती किया गया है।
नयी दिल्ली, 27 जून हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों ने अस्पताल में काम करने की स्थिति और वेतन भुगतान में देरी के खिलाफ शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी अपना विरोध जारी रखा, जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा संचालित इस अस्पताल में कोविड-19 रोगियों को भर्ती किया गया है।
हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु सरदाना ने कहा कि अस्पताल में वातानुकूलन उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर रहा है।
उन्होंने दावा किया कि अप्रैल से उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
सरदाना ने कहा कि विरोध प्रदर्शन सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक चला।
यह भी पढ़े | मानसून की शुरुआत में भारत के अधिकांश हिस्सों में हुई वर्षा, टिड्डी हमले से फसल के नुकसान होने का खतरा बढ़ा.
एनडीएमसी के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 देखभाल में शामिल कर्मचारियों के कनॉट प्लेस स्थित पार्क होटल में रहने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि 14 जून को दिल्ली सरकार के एक आदेश से अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो मरीज भर्ती हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)