जरुरी जानकारी | डॉक्टर लाल पैथलैब्स का शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जांच प्रयोगशालाएं चलाने वाली कंपनी डॉक्टर लाल पैथलैब्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 51.94 प्रतिशत टूटकर 28.4 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई जांच प्रयोगशालाएं चलाने वाली कंपनी डॉक्टर लाल पैथलैब्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 51.94 प्रतिशत टूटकर 28.4 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 59.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि समीक्षावधि में उसकी परिचालन आय 266 करोड़ रुपये रही। यह पिछले वित वर्ष की इसी अवधि में 335.2 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन अरविंद लाल ने कहा, ‘‘ यह तिमाही ना सिर्फ डॉक्टर लाल पैथलैब्स के लिए चुनौतीपूर्ण रही है बल्कि सारे देश और अर्थव्यवस्था के लिए भी मुश्किल भरी रही है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

हालांकि, लाल ने आने वाले समय में हालातों के सामान्य होने की उम्मीद जतायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\