एजेंसी न्यूज

Doctor Rape-Murder Case: चिकित्सकों के संघ ने 9 अक्टूबर को देशव्यापी भूख हड़ताल की घोषणा की

पश्चिम बंगाल में एक कनिष्ठ चिकित्सक के कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए, ‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन’ (एफएआईएमए) ने सोमवार को देशव्यापी भूख हड़ताल की घोषणा की.

Doctor Rape-Murder Case: चिकित्सकों के संघ ने 9 अक्टूबर को देशव्यापी भूख हड़ताल की घोषणा की

नयी दिल्ली, 8 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल में एक कनिष्ठ चिकित्सक के कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए, ‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन’ (एफएआईएमए) ने सोमवार को देशव्यापी भूख हड़ताल की घोषणा की. चिकित्सकों के संघ ने आज एक बैठक की और घोषणा की कि भूख हड़ताल बुधवार को शुरू होगी.

नौ अगस्त को पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना सामने आई थी. एफएआईएमए के अध्यक्ष सुवर्णकर दत्ता ने कहा, ‘‘हम पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के साथ निकट संपर्क में हैं और अपने रुख पर एकजुट हैं.’’ यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: गोंडा की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई

दत्ता ने कहा, ‘‘व्यापक विचार-विमर्श के बाद हमने पश्चिम बंगाल में अपने सहयोगियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए देशव्यापी भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).