विदेश की खबरें | संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय काम करने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हवाई यात्रा के दौरान फैलने वाले संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले भारतीय मूल के विमानन चिकित्सा, चिकित्सक जरनैल सिंह का निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

सिंगापुर, 17 फरवरी हवाई यात्रा के दौरान फैलने वाले संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले भारतीय मूल के विमानन चिकित्सा, चिकित्सक जरनैल सिंह का निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

‘स्ट्रेट्स टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार उनका निधन छह फरवरी को हुआ। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। सिंह सिंगापुर के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएस) से संबंधित नागरिक उड्डयन चिकित्सा बोर्ड के पहले अध्यक्ष थे और उन्होंने कई अन्य स्थानीय एवं वैश्विक विमानन चिकित्सा संगठनों का नेतृत्व किया था।

खबर के अनुसार सिंह ने 2003 में ‘सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समन्वय किया था।

उनके निधन पर पूरे विश्व में विमानन और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

टैन टॉक सेंग अस्पताल से संबद्ध प्रोफेसर चियू चिन हिन ने कहा कि डॉक्टर सिंह ने सिंगापुर में विमानन चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और विशेषज्ञ परामर्श के लिए पूरे विश्व में उनका सम्मान किया जाता था।

विमानन चिकित्सा चालक दल के सदस्यों और यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर केन्द्रित है जो हवाई यात्रा के जरिये बीमारी को फैलने से रोकने में मदद करती है।

डॉ सिंह ने अपने प्रारंभिक वर्ष सिंगापुर वायु सेना (आरएसएएफ) गणराज्य में एक सैन्य उड़ान सर्जन के रूप में बिताये थे।

वह अपनी राष्ट्रीय सेवा देने के दौरान सिंगापुर के स्थानीय हवाई अड्डों में एक डॉक्टर के रूप में तैनात थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\