देश की खबरें | चिकित्सक हत्या: पुलिस रविवार तक मामला सुलझाने में विफल रही तो सीबीआई को सौंपी जाएगी जांच : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि अगर पुलिस आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक की हत्या का मामला रविवार तक सुलझाने में विफल रही तो इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी जाएगी।

कोलकाता, 12 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि अगर पुलिस आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक की हत्या का मामला रविवार तक सुलझाने में विफल रही तो इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी जाएगी।

बनर्जी ने कहा कि वह चाहती हैं कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाए।

बनर्जी महिला चिकित्सक के घर गईं और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर पुलिस रविवार तक इस मामले को सुलझाने में नाकाम रहती है, तो हम मामले को सीबीआई को सौंप देंगे। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी की सफलता दर बहुत कम है।’’

मुख्यमंत्री ने कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों का जिक्र किया जिन्हें सीबीआई ‘‘सुलझा नहीं सकी।’’

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अंदर कथित रूप से बलात्कार तथा हत्या की शिकार हुई महिला चिकित्सक का शव शुक्रवार को सुबह संगोष्ठी कक्ष में मिला था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

बनर्जी ने कहा कि मृतक डॉक्टर के परिवार वालों को संदेह है कि इसमें कोई भीतर का व्यक्ति शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पुलिस से कहा है कि यदि किसी के खिलाफ ऐसा कोई संदेह है तो उनसे - पीड़िता के दोस्तों और अन्य लोगों से - पूछताछ की जानी चाहिए।’’

बनर्जी ने यह भी कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (प्रधानाचार्य) घटना के बाद अपने साथ हुई अभद्रता के बारे में बताया है। हमने उन्हें दूसरे विभाग में स्थानांतरित कर दिया है। हमने लापरवाही के कारण अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सह उप प्राचार्य को भी हटा दिया है। छाती रोग विभाग के प्रमुख और आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा के प्रभारी कोलकाता पुलिस के एसीपी को भी हटा दिया गया है।’’

मुख्यमंत्री ने शनिवार को इस मामले में दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में हो। हम मृत्युदंड की भी मांग करेंगे। कुछ लोग शायद भूल गए हैं कि समाज में कैसे व्यवहार करना चाहिए। महिलाओं के खिलाफ इस तरह की हिंसा एक जघन्य अपराध है।’’

कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल भी बनर्जी के साथ पीड़िता के घर गए।

गोयल ने कहा, ‘‘घटनास्थल के पास मौजूद सभी लोगों को बुलाया जा रहा है और अगर उन्हें अभी तक नहीं बुलाया गया है तो उन्हें बुलाया जाएगा। हमें यकीन है कि अगर और भी अपराधी होंगे तो हम उन्हें अगले चार से पांच दिनों में गिरफ्तार कर लेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\